भारत सरकार की नई शिक्षा योजना के तहत विज्ञान की शिक्षा को देश के ग्रामीण क्षेत्रों में नई तकनीक के साथ बालकों को वैज्ञानिक बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के तौर-तरीकों पर आईआईटी दिल्ली के भौतिक विभाग में दो दिवसीय मंथन किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के विज्ञान शिक्षकों को आमंत्रित किया गया।

आईआईटी दिल्ली में विज्ञान शिक्षा मंथन

इसमें मेरठ के विज्ञान शिक्षक दीपक शर्मा को संदर्भदाता के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में देश के भौतिक वैज्ञानिक प्रो. अजय घटक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. प्रतिभा जॉली, आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिक एवं हेड (भौतिक विभाग) प्रो. आशुतोष शर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के डॉ. आशुतोष मिश्रा, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. मेहर वानी, डॉ. रोहिणी गर्ग और डॉ. अलका ने अपने शोध प्रस्तुत किए। आयोजन में इनसा और नासी जैसे बड़े संस्थानों के युवा वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

शोध प्रस्तुत करते शिक्षक

दीपक शर्मा ने विज्ञान और गणित पर पिछले 31 साल में पढ़ाने के नवाचारों पर अपना शोध प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।