किसी का नाम रामानुजन तो कोई हैं आर्यभट्ट। एन.ए.एस. इंटर कॉलेज के कक्षा 9 के छात्रों ने रख लिया प्राचीन गणितज्ञों के नाम।

प्राचीन गणितज्ञों के नाम पर प्रोजेक्ट करते छात्र

कक्षा 9 के छात्रों ने अपना नाम प्राचीन गणितज्ञों के नाम पर रख लिया। अध्यापक दीपक शर्मा की कक्षा के बच्चों ने ऐसा किया। एक प्रोजेक्ट वर्क के अंतर्गत सभी बालकों को भारतीय गणितज्ञों के बारे में अपना प्रोजेक्ट बनाना था और उनके जीवन तथा उनके द्वारा किए गए कार्य व उपलब्धियों के बारे में लिखना था।

तब उस किरदार को अपने अंदर उतारने के लिए बच्चों ने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पर ही उस गणितज्ञ का नाम लिख लिया और एक-दूसरे को उसी नाम से पुकारने लगे। सभी को अलग-अलग नाम दिए गए। दीपक शर्मा बताते हैं कि इससे बालक भारतीय गणितज्ञों के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए काम को सहज रूप में समझ सकेंगे।