दिनांक 6 जनवरी 2022 से आयोजित "वर्कशॉप ऑन लो-कॉस्ट साइंस टीचिंग एड" आज संपन्न हो रही है। यह कार्यशाला सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित की गई और इसका प्रायोजन नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (NCSTC), भारत सरकार द्वारा किया गया।

लो-कॉस्ट साइंस टीचिंग एड कार्यशाला

इस कार्यशाला के मुख्य शिक्षक श्री दीपक शर्मा जी तथा उनकी टीम ने विज्ञान व गणित से संबंधित विभिन्न प्रयोगों को सरलतम तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से सिखाया और दिखाया। इस दौरान कुछ नए प्रयोग किए गए — शिक्षक अभिषेक माथुर द्वारा एक इलेक्ट्रिक पज़ल गेम तैयार किया गया, शिक्षिका अल्पना कुशवाहा द्वारा इलेक्ट्रिक चार्ज ट्रांसफर की सरल विधि दिखाई गई, तथा निशा बोरा द्वारा हाथों के जेम्स को आँखों द्वारा दिखाया गया।

कार्यकुशलता के आधार पर सभी सहभागियों में से तीन को पुरस्कृत किया गया — प्रथम अभिषेक माथुर, द्वितीय मानवी शर्मा और तृतीय निशा बोरा। सभी अध्यापक अब अपने स्कूल में जाकर एनालेम्मा सौर घड़ी भी बनाएँगे, जिसका डिज़ाइन प्रगति विज्ञान संस्था करेगी। सभी को विज्ञान किट भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर चेयरमैन स्नेहा सिंह, प्रिंसिपल डॉ. बिनीता अग्रवाल, HOD प्रीति गोयल और रूबी कुमारी भी उपस्थित रहीं। इस प्रशिक्षण के अनुभव से शिक्षकगण अपने विद्यालय, परिवार व समाज के अन्य सदस्यों के साथ यह प्रयोग व ज्ञान साझा करेंगे, जिससे आने वाली पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न हो सके।